फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शादियों के बाद युवती की रहस्यमयी मौत!

Tue, 25 Mar 2014 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से एक महिला की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक के पहले विवाह के कुछ महीने बाद ही उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद महिला के दूसरा विवाह किया लेकिन शादी के ढ़ाई महीने बाद ही महिला की रहस्यमयी तरीके से मृत्यु हो गई है।

खबर के अनुसार पुरानीबस्ती के हनुमाननगर में सोमवार रात एक नवविवाहिता की मौत हो गई। इस मौत के पीछे कई सवाल हैं, जिसे सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला

रीवा (मध्यप्रदेश) निवासी कल्पना ने दो वर्ष पूर्व माना (रायपुर) में रहने वाले अभिषेक विश्वास से प्रेम विवाह किया था। अभिषेक यहां प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करता था। बताया जाता है कि शादी के कुछ ही महीने बाद अभिषेक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

बीते 1 जनवरी को ही कल्पना शंकरनगर निवासी दीपेश तिवारी (39) से विवाह बंधन में बंधी। यह भी प्रेम विवाह था। शादी के बाद दोनों पुरानीबस्ती हनुमाननगर में किराए के मकान में रहने लगे।
विज्ञापन


शादी को लगभग ढाई महीने ही हुए थे कि रविवार रात कल्पना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति दीपेश ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो पत्नी कल्पना फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें