शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
धरमपुरा नंबर-1 में रहने वाली सोनाबाई (53) रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली हुई थी। इसी दौरान जगदलपुर से पीजी कॉलेज मार्ग पर स्थित विशाल मेगा मार्ट के पहले बाइक सवार युवक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना के बाद बाइक सवार युवक ने आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
घटना के समय महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, जिसके चलते पुलिस आसपास के लोगों से महिला के बारे में पतासाजी में जुट गई थी। बुधवार की शाम को महिला के परिजनों ने महिला की जानकारी जुटाने के बाद कोतवाली थाना पहुंच रात में बाइक सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।