फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: दो बच्चों की मां को थी खून की कमी, फांसी लगाकर दे दी जान; पंखे पर लटका मिला शव

Sat, 19 Apr 2025 09:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कृष्णा पिछले एक साल से खून की कमी से जूझ रही थी और उसका इलाज जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।
विज्ञापन
मानिकपुर थान कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर-29 मुड़ापार संतोषी कुट्टी निवासी महिला कृष्णा चौहान (26) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर परिजनों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राकेश चौहान अपनी पत्नी कृष्णा और दो बच्चों (पांच वर्षीय बेटी व 11 माह का बेटा) के साथ मुड़ापार में रहते हैं। राकेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना वाले दिन सुबह राकेश काम पर गया था। दोपहर में कृष्णा ने अपने बच्चों को पड़ोस में सहेली के घर छोड़ा और घर लौट आई। काफी देर तक बच्चों को लेने नहीं आने पर सहेली बच्चों को लेकर कृष्णा के घर पहुंची। दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांकने पर कृष्णा फांसी के फंदे पर लटकी दिखी। 

पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और राकेश को सूचना दी। मानिकपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नायब तहसीलदार दीपक पटेल की उपस्थिति में पंचनामा किया। मृतका के मायके वालों और पति के बयान में सामने आया कि कृष्णा पिछले एक साल से खून की कमी से जूझ रही थी और उसका इलाज जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि परिजनों के अनुसार, कृष्णा बीमारी से परेशान थी। मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें