फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: अनुकंपा पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख 80 हजार ठगे, नगर पालिका की महिला लिपिक गिरफ्तार

Tue, 21 Mar 2023 06:18 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

नगर पालिका में अनुकंपा में नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख 80 हजार रुपये की ठगी करने वाली नगर पालिका में पदस्थ लिपिका को पुलिस ने  गिरफ्तार  कर लिया। वह एक साल से पीड़िता को झांसा दे रही थी। 
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाली नगर पालिका की महिला लिपिक गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाम्पा नगर पालिका मे पदस्थ महिला लिपिक को चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित शेरा सोनवानी ने महिला लिपिक के खिलाफ चांपा थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने के नाम पर वर्ष 2022 में 2 लाख 80 हजार रुपये घूंस लेने की शिकायत और दस्तावेज प्रस्तुत किया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद महिला लिपिक रीना चावरिया को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया।

विज्ञापन


चाम्पा नगर पालिका मे सफाई कर्मचारी के पद पर पदस्थ चंद्रा शेखर सोनवानी की साल भर पहले हार्ट अटेक से मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर नगर पालिका चाम्पा मे पदस्थ महिला लिपिक रीना चावरिया ने मृतक के पत्नी और बेटे से मुलाक़ात की और नगर पालिका मे बाबू के पद पर अनुकम्पा में नियुक्ति कराने के नाम पर वर्ष 2022 में शेरा सोनवानी से 2 लाख 80 हजार रुपये की मांग की। 

इस मामले को उच्च अधिकारियों से चर्चा नहीं करने का झांसा दिया। अपने पति के नहीं रहने पर बेटे की नौकरी लगने की आस मे शेरा सोनवानी की मां ने विधवा पेंशन का पैसा इकट्ठा कर घूंस की राशि रीना चावरिया को दी। लेकिन तय समय में अनुकम्पा नियुक्ति नहीं मिली, और बहाना बनाते-बनाते साल बीत गया। पीड़िता को पैसा वापस नहीं करने पर तंग आकर शेरा सोनवानी ने चाम्पा थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराया था।
विज्ञापन


मामले की शिकायत पर चाम्पा पुलिस ने जांच कर महिला लिपिक रीना चावरिया उम्र 49 वर्ष निवासी बेलदार पारा चांपा  के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया। राज्य शासन ने अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर साफ निर्देश दिए है, कि मृतक कर्मचारी के आश्रित को पद होने पर तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति दी जाये। लेकिन नगर पालिका चाम्पा की लिपिक ने अनुकम्पा नियुक्ति के बदले मोटी रकम ली। उसके बाद भी अब तक नौकरी के लिए आवेदन आगे नहीं बढ़ा पाई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें