फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने की मांग, शराब की दुकानें वापस खोलो

Thu, 05 Sep 2013 03:06 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की ज्यादातर दुकानों या ठेकों पर आपने पुरुषों की भीड़ देखी होगी लेकिन हैरत की बात यह है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में महिलाओं ने मांग की है यहां बंद की गई दुकानों और शराब की भट्टियों को फिर से खोला जाए।
विज्ञापन


महिलाओं ने विधायक से माइक छीन लगाई गुहार
रायपुर से महज 30 किलोमीटर दूर कुरा गांव में महिलाओं ने विधायक के हाथों से माइक छीन लिया और बोलीं गांव की शराब की दूकानें वापस खोलो।

एक कार्यक्रम के सिलसिले में इस गांव में पहुंचे स्थानीय विधायक ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान श्रोताओं के बीच से उठी महिलाओं ने भड़कते हुए मंच की ओर रुख किया। फिर विधायक जी से माइक छीन कर उनके गांव से हटाई गईं शराब की दुकानों को फिर से खोलने की मांग कर दी।

महिलाओं की मांग के माइक में गूंजने के साथ ही मंच पर बैठे लोगों से लेकर आम श्रोताओं तक तालियां गूंज गईं, दरअसल महिलाओं का कहना था कि सरकार ने शराब बंदी का ढोल पीटने के लिए उनके गांव की सरकारी दारू भट्टी तो बंद करा दी। लेकिन उसके बाद जो हालात बने उसे पलट कर नहीं देखा।
विज्ञापन


शराब की दुकानें बंद होने से शुरू हुआ अवैध कारोबार
महिलाओं ने बताया कि पूरे गांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बिकती है। इस शराब की बोतल पर उसका मूल्य 60 रुपए लिखा होता है, लेकिन शराब बंदी के चलते माफिया लोग इसे 90 रुपए में बेचते हैं। लोग शराब जमा करने के चक्कर में शराब भी ज्यादा पी रहे हैं और प्रति बोतल 30 रुपए ज्यादा भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे कदम उठाए जो नासूर बन गए
छत्तीसगढ़ में चुनावी साल में बीजेपी सरकार ने महिलाओं को लुभाने के लिए कई ऐसे कदम उठाए जो नासूर बन गए हैं। राज्य में आंशिक शराब बंदी एक ऐसा ही कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें