फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडवाणी ने क्यों की मोदी की तारीफ, राज है गहरा

Tue, 17 Sep 2013 02:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी की बतौर पीएम दावेदार से जुड़ी ताजपोशी से खफा भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सोमवार को जब उनकी तारीफों के पुल बांधे, तो सभी के जहन में सवाल उठा कि इसके पीछे राज क्या है? यह राज रमन सिंह जानते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में आडवाणी ने मोदी की तारीफ में कसीदे कढ़े थे, लेकिन इससे ठीक पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने उनके साथ 40 मिनट तक 'वन टू वन' बातचीत की थी।

रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचे आडवाणी को सरकारी हवाई जहाज से कोरबा जाना था। उनके साथ मुख्यमंत्री रमन सिंह, राज्य के मुख्यमंत्री और कुछ सरकारी अधिकारियों को भी जाना था।
विज्ञापन


लेकिन अंतिम पलों में दूसरे मंत्रियों और नौकरशाहों को हेलीकॉप्टर से कोरबा पहुंचने के लिए कहा गया, क्योंकि आडवाणी और रमन सिंह कोरबा तक 40 मिनट की उड़ान के दौरान अकेले में कुछ बातचीत करना चाहते थे।

मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने कहा, "दोनों नेताओं के बीच तफ्सील से बातचीत हुई। लेकिन हम नहीं जानते कि उनके बीच क्या चर्चा हुई।"

बाद में सभा को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कहा, "मेरे सहयोगी, जिन्हें भाजपा की ओर से पीएम का दावेदार घोषित किया गया है, उन्होंने गुजरात को विकास की राह पर आगे बढ़ाया।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें