फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: 'मैं कौन होता हूं किसी को बचाने वाला', छत्तीसगढ़ में झारखंड के विधायकों की मेजबानी पर बोले बघेल

Sun, 04 Sep 2022 02:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर  झारखंड सरकार को बचाने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
भूपेश बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को झारखंड के सत्तारूढ़ खेमे के विधायकों की मेजबानी के लिए केंद्रीय एजेंसियों द्वारा छापेमारी की अटकलों वाले बयान से पलटी मारते नजर आए। उन्होंने मीडिया के सवालों को दरकिनार करते हुए कहा कि मैं कौन होता हूं किसी को बचाने वाला?  वे मेरे राज्य में मेहमान हैं इसलिए स्वागत किया। बता दें कि बघेल का बयान भाजपा के उस आरोप के बाद आया जिसमें कहा गया कि बघेल हेमंत सोरेन और उनके विधायकों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।  दरअसल, दो दिन पहले मुख्यमंत्री बघेल ने एक प्रेस वार्ता में कहा था कि वह आने वाले दिनों में  ईडी और आयकर विभाग (आई-टी) द्वारा छापेमारी की जा सकती है क्योंकि  उन्होंने झारखंड के विधायकों की खुली मेजबानी की है।

विज्ञापन


विपक्ष को बर्दाश्त नहीं कर पा रही भाजपा: बघेल
बता दें कि इससे पहले बघेल ने कहा था कि भाजपा के बड़े नेता विपक्ष को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं इसलिए वे विभिन्न हथकंडे अपना रहे हैं और उन्हें डराने के लिए अपनी शक्ति और धन का उपयोग कर रहे हैं। बघेल ने कहा कि भाजपा के पास पैसे की बोरी है जिससे वे विपक्षी विधायकों को खरीदना चाहते हैं।

देश में महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं: बघेल
भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृ्त्व में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जो हल्ला बोल का आयोजन हुआ है, देशभर से लोग आए हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। मुझे लगता है कि भारत सरकार इसे संज्ञान में लेगी और लोगों को महंगाई से राहत देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें