फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, धरसींवा पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Sun, 17 Aug 2025 11:56 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आये दिन अपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। क्राइम का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। बदमाश खुलेआम चाकूबाजी और हत्या की घटना की अंजाम दे रहे हैं। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आये दिन अपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। क्राइम का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। बदमाश खुलेआम चाकूबाजी और हत्या की घटना की अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा इलाके में शनिवार रात शराब पीने के लिए पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की, मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने वारदात के कुछ ही समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित बबलू भूइया, जो ग्राम चरौदा स्थित देवी आयरन कंपनी में मजदूरी करता है, अपने दो साथियों नरेंद्र कुमार सिंह और सतीश चंद्रवंशी के साथ 6 अगस्त की रात घूमने निकला था। रात करीब 10:30 बजे जब तीनों मीनू ढाबा के पास रायपुर-बिलासपुर रोड पर लौट रहे थे, तभी बाइक पर आया युवक उनके पास रुका। आरोपी ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इंकार करने पर उसने गाली-गलौज की और मारपीट करने के बाद अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की शिकायत सिलतरा चौकी में दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मंजीत यादव को दबोच लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें