फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन बदलता रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Fri, 10 Jul 2026 10:37 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है, लेकिन बारिश का असर पूरे प्रदेश में एक जैसा नहीं दिख रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण बस्तर के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियां कमजोर रहीं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है, लेकिन बारिश का असर पूरे प्रदेश में एक जैसा नहीं दिख रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण बस्तर के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियां कमजोर रहीं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हुई। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी रायपुर में बादलों का डेरा रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 18 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। गुरुवार को गंगालूर में सबसे अधिक 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई, जबकि दंतेवाड़ा, करपावंड, पेंड्रा रोड, गीदम, लोहंडीगुड़ा और सकोला में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा हुई। रेंगाखार कला, बस्तर, मरवाही, धानोरा, डोंगरगढ़, धबहारपुर और भैरमगढ़ सहित कई क्षेत्रों में 1 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में सक्रिय हो चुका है। वर्तमान में मानसून द्रोणिका उत्तर भारत से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। वहीं दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के आसपास बना निम्न दबाव का क्षेत्र और उससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके अगले 24 घंटों में कमजोर पड़ने की संभावना है, लेकिन इसका असर प्रदेश में बारिश के रूप में बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर और सरगुजा जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं, बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें