फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, आगामी चार दिनों तक बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी

Tue, 18 Mar 2025 10:27 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राज्य में आगामी 19 से 22 मार्च के बीच बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राज्य में आगामी 19 से 22 मार्च के बीच बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं बीते 24 घंटों में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.7°C दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं का प्रदेश में लगातार आगमन जारी है। इसके चलते प्रदेश के उत्तर और मध्य भागों में बारिश की संभावना बनी हुई है। कल यानी 19 मार्च से इन क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। प्रदेश में आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। आज 18 मार्च को अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। 

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 19 मार्च से 22 मार्च के बीच तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 18 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 19 से 22 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें