फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई क्षेत्रों में बारिश के असार, जानें IMD का अलर्ट

Wed, 19 Feb 2025 10:44 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather Update: मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के कई भागों बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 21 और 22 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कल यानी 20 फरवरी से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश के पूर्वी भागों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश होने से लोगों को दिन के तेज धूप से राहत मिलेगी। हालांकि इस बीच राज्य में लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। साथ ही इन दिनों दिन के समय तेज धूप के साथ गर्मी और रात में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। आज बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की दिशा में बदलाव हो रहा है, जिसके वजह से तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। वहीं कल गुरुवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आगामी दिनों 20 फरवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस बीच न्यूनतम तापमान लुढ़क सकता है। हालांकि तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के कई भागों बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 21 और 22 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में तीन दिनों तक कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें