फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: स्थिर तापमान के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-आंधी और ओलावृष्टि के संकेत

Sun, 29 Mar 2026 10:24 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल संतुलित बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य में शनिवार को तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश ने मौसम को थोड़ा सुहावना बना दिया।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल संतुलित बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य में शनिवार को तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश ने मौसम को थोड़ा सुहावना बना दिया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे गर्मी से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।

वर्तमान में एक द्रोणीका (ट्रफ लाइन) गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल से शुरू होकर ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है। यह सिस्टम समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है, जिसके कारण वातावरण में नमी बनी हुई है और स्थानीय स्तर पर बादल बनने की प्रक्रिया जारी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार और उसके बाद के दो दिनों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। संवेदनशील क्षेत्रों में ओलावृष्टि के भी आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन


29 मार्च को रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, लेकिन मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हसौद, भटगांव और देवभोग जैसे क्षेत्रों में हल्की वर्षा (करीब 1-1 सेंटीमीटर) भी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें