फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने लगा, सर्द हवाओं की दस्तक, एक दो जगह पर हल्की बारिश के आसार

Tue, 14 Oct 2025 10:27 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मानसून अब विदाई की ओर है। सुबह की ओस और रात की ठंडी हवा ने आने वाली सर्दी का एहसास करा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह लौट सकता है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को दिनभर मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून अब विदाई की ओर है। सुबह की ओस और रात की ठंडी हवा ने आने वाली सर्दी का एहसास करा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह लौट सकता है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को दिनभर मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दोपहर में हल्की उमस और गर्माहट बनी रह सकती है, लेकिन शाम और रात में ठंडी हवाएं लोगों को राहत देंगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान लगातार गिरने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का अनुमान है कि अक्टूबर के मध्य तक रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की और कमी संभव है। धूप अब तीखी नहीं रही, हल्के बादल और ठंडी हवाएं दिन को सुहावना बना रही हैं। बदलते मौसम ने लोगों की जीवनशैली पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। 

सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग अब स्वेटर और जैकेट पहनने लगे हैं। ग्रामीण इलाकों में पत्तों पर जमी ओस अब रोज सुबह की नई तस्वीर बन गई है। मौसम के इस बदलाव ने प्रदेश के लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी है, वहीं सर्दियों की शुरुआत का नया अहसास भी दिला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें