वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं और जनता के आवेदनों का निराकरण करते
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
Chhattisgarh News: बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमतराई में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात की। उनकी समस्याएं को सुना इस दौरान प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए लोगों के आवेदनों एवं शिकायतों के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
सोमवार को सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं की ओर से 100 से आवेदन आए। इस अवसर पर सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित पदाधिकारीगण औरकार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
मंगलवार 14 अक्टूबर को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहयोग केंद्र में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई कर उनकी समस्याओं का निवारण करेंगे।