फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

Mon, 24 Apr 2023 06:07 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओला वज्रपात हो रही है। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओला वज्रपात हो रही है। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में कल सुबह तक बस्तर, दुर्ग संभाग के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। रायपुर और बिलासपुर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गरियांबद और बेमेतरा जिले में मूसलाधार बारिश हुई है।  

विज्ञापन


इन जिलों में अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, मुंगेली, नारायणपुर और सुकमा जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ जिलों में  गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरेगी। एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी होगी। प्रदेश के बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव, सूरजपुर, सरगुजा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज चमक के साथ आंधी, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें