फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Fri, 26 Sep 2025 10:24 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर और दुर्ग संभाग के साथ-साथ बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की भी स्थिति बन सकती है। विभाग ने बताया कि भारी वर्षा की संभावना खासकर मध्य छत्तीसगढ़ के दक्षिण हिस्सों में है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी तंत्र अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बरसात होगी। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है। रायपुर और दुर्ग संभाग के साथ-साथ बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की भी स्थिति बन सकती है। विभाग ने बताया कि भारी वर्षा की संभावना खासकर मध्य छत्तीसगढ़ के दक्षिण हिस्सों में है।
विज्ञापन


बीते दिन रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। कहीं-कहीं अति भारी वर्षा भी दर्ज की गई। इस दौरान जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, जबकि बिलासपुर में पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से लेकर दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश तट तक ऊपरी हवा का चक्रीय घेरा बना हुआ है। यह करीब 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है।
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व और उत्तर-पूर्व खाड़ी में भी हवा का दबाव क्षेत्र सक्रिय है। अगले 24 घंटों में इसके असर से खाड़ी में नया लो-प्रेशर बन सकता है। संभावना है कि 26 सितंबर तक यह अवदाब में तब्दील होगा और 27 सितंबर को दक्षिण ओडिशा व उत्तर आंध्र के तट से टकरा जाएगा।

राजधानी का मौसम
रायपुर में 26 सितंबर को आसमान पूरी तरह बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ वर्षा होने का अनुमान है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें