फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, सर्द हवाओं ने दी दस्तक, दो से चार डिग्री तक गिरेगा तापमान

Fri, 07 Nov 2025 10:47 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम बदलने लगा है। उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे म्यांमार क्षेत्र के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। इसके असर से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आकाश साफ और हवा शुष्क हो गई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम बदलने लगा है। उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे म्यांमार क्षेत्र के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। इसके असर से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आकाश साफ और हवा शुष्क हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं, लेकिन इसके बाद पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि अब ठंड का असर बढ़ने लगेगा। उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में सात नवंबर से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मध्य और दक्षिण भागों में भी न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड साफ तौर पर महसूस की जाएगी।

राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 1.5 और 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, अंबिकापुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है। साफ आकाश और सूखी हवा के कारण दिन में हल्की गर्माहट बनी रहेगी, जबकि रातें ठंडी होंगी। अब धीरे-धीरे उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं का असर भी प्रदेश में दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें