फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन तक बारिश के आसार

Sat, 02 Aug 2025 09:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर आज गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर से लखनऊ, पटना होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से एक बार फिर बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में वर्षा की संभावना जताई गई है, उनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आज आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। राजनांदगांव सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें