फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से मिली थोड़ी राहत, बस्तर संभाग में बारिश के आसार

Wed, 18 Dec 2024 10:54 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग में शीतलहर जारी है। पत्तों पर बर्फ जमने लगी है। इस बीच अब मौसम में बदल गया है। हवा के साथ आ रही समुद्री नमी से प्रदेश में ठंड थोड़ी कम हो गई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग में शीतलहर जारी है। पत्तों पर बर्फ जमने लगी है। इस बीच अब मौसम में बदल गया है। हवा के साथ आ रही समुद्री नमी से प्रदेश में ठंड थोड़ी कम हो गई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए थे। इसके बाद धूप निकली है। सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार को प्रदेश के मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ गई। इसके वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में आज से 22 दिसंबर तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का सिस्टम बना हुआ है, जिसके कारण प्रदेश में नमी का आगमन हो रहा है। इसके चलते प्रदेश के बस्तर और मध्य जिलों में तापमान में वृद्धी हुई है। वहीं प्रदेश के उत्तरी भाग यानी सरगुजा संभाग में अब भी शीतलहर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें