फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gariaband: गांवों में बाढ़, आगजनी, आपदा से बचने के बताए तरीके; नगर सेना बोली- खेतों में पैरा को नहीं लगाएं आग

Fri, 02 Jun 2023 01:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद

सार

बाढ़ और आगजनी जैसे अन्य दुर्घटनाओं से निपटने और बचाव में सहयोग के लिए गांवों के युवाओं और राजीव युवा मितान क्लब में शामिल युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इससे गांवों में कभी भी दुर्घटना की स्थिति निर्मित होने पर गांव के युवा समय रहते लोगों को सुरक्षित करने में मदद कर सकेंगे। 
विज्ञापन
गांवों में बताए गए आपदा प्रबंधन के गुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में गांवों में बाढ़, आगजनी और आपदा से बचाव के तरीके लोगों को बताए गए। इसके लिए दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस दौरान नगर सेना के जवानों ने मॉक ड्रिल के जरिए आग और आपदा से बवाव के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों को बताया गया कि खेत में पड़े पैरा को आग नहीं लगाएं। इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कलेक्टर  प्रभात मलिक के निर्देश पर इस दो दिवसीय कार्यशाला की गुरुवार से शुरुआत की गई है। 

विज्ञापन


कार्यशाला के पहले दिन नगर सेना के जिला कमांडेंट एवं जिला अग्निशमन अधिकारी  दीपांकूर नाथ ने जनपद पंचायत गरियाबंद, छुरा और फिंगेश्वर में अग्नि दुर्घटना के कारण, बचाव और एवं अग्निशमन से संबंधित प्रशिक्षण दिया। साथ ही विभिन्न प्रकार की आगजनी एवं उन्हें बुझाने के लिए  उपयोग किए जाने वाले फायर एक्सटिंग ईशर्स की जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि कहीं पर भी अग्नि दुर्घटना होने पर तुरंत 112 नम्बर पर डायल कर सूचित करें। 

बाढ़ और आगजनी जैसे अन्य दुर्घटनाओं से निपटने और बचाव में सहयोग के लिए गांवों के युवाओं और राजीव युवा मितान क्लब में शामिल युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इससे गांवों में कभी भी दुर्घटना की स्थिति निर्मित होने पर गांव के युवा समय रहते लोगों को सुरक्षित करने में मदद कर सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान नगर सेना के फायर फाइटर मॉक ड्रिल भी की। इसमें आसपास के लोग भी शामिल हुए। प्रशिक्षण में रोजगार सहायक, युवा क्लब, राजीव युवा मितान के सदस्य सहित जनपद पंचायत के सभी कर्मचारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें