फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: 'पानी आ रहा है कि नहीं...' यह जानने पानी की टंकी पर चढ़े डिप्टी सीएम साव; महिलाओं से पूछे ये सवाल

Thu, 02 Jan 2025 04:46 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raipur News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुव साव जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी देने नये साल में फील्ड में उतरे। उन्होंने रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के सड्डू में सिंगल-विलेज जल प्रदाय योजना का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़े डिप्टी सीएम साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुव साव जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी देने नये साल में फील्ड में उतरे। उन्होंने रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के सड्डू में सिंगल-विलेज जल प्रदाय योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी टंकी पर चढ़कर निर्माण की गुणवत्ता देखी। उन्होंने गांव के घरों में जाकर नल से आ रही पानी की धार भी देखी। साव ने सरपंच, पंचों, अन्य ग्रामीणों और महिलाओं से चर्चा कर जलापूर्ति के संबंध में फीडबैक भी लिया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव  मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और जल जीवन मिशन के संचालक सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री को सड्डू के ग्रामीणों ने बताया कि सुबह-शाम दोनों समय नल से पर्याप्त पानी आ रहा है। सड्डू में पूर्व से ही संचालित नल जल योजना के तहत 212 घरों में नल कनेक्शन दिए गए थे। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में दूसरी पानी टंकी के निर्माण के बाद 292 और घरों में नल कनेक्शन दिए गए हैं। दोनों को मिलाकर अब गांव में 504 नल कनेक्शन हो गए हैं। टंकियों को भरने के लिए यहां दो जलस्रोत स्थापित हैं। 

उप मुख्यमंत्री साव ने ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कहा कि घर-घर लगे नल, गांव में स्थापित पानी की टंकियां और जलस्रोत आपके ही हैं। आप लोगों को ही इनका इस्तेमाल, संधारण, रखरखाव और सुरक्षा करनी है। योजना पूर्ण हो जाने के बाद नल जल योजना का संचालन भी ग्राम पंचायतों को ही करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें