छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से इन दिनों प्रदेश में बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। ऐसे में जाब के लिए बड़ी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं। इंटनेट की दुकानों और कैफे में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं सर्वर भी काम नहीं करने से अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से इन दिनों प्रदेश में बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। ऐसे में जाब के लिए बड़ी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं। इंटनेट की दुकानों और कैफे में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं सर्वर भी काम नहीं करने से अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों की समस्याओं को हल करने के लिए चिप्स ने व्यापमं की ओर से आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के लिए एक अलग से वेबासाइट बनाई है।
विज्ञापन
आवेदक बिना व्यापमं की वेबसाइट पर जाए सीधे यूआरएल को क्लिक करके व्यापमं की परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। वेबासाइट का यूआरएल है https://vyapamonline.cgstate.gov.in/Online/UserLogin.aspx है। दावा किया जा रहा है कि ये वेबसाइट बिना किसी समस्या के बहुत ही अच्छी तरह से चल रही है। आवेदक बिना व्यापम की वेबसाइट पर जाए सीधे इस यूआरएल को क्लिक करके व्यापम की परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में इन दिनों बड़ी संख्या में भर्तियां खुली हैं। ऐसे में आवेदन करने और प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए इंटरनेट की दुकानों और कैफे पर उम्मीदवारों की बाढ़ सी आ गई है। भारी ट्रैफिक होने से व्यापमं का सर्वर भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। ऐसे में अभ्यर्थियों को भारी परेशानी बढ़ गई है। इसी समस्या को देखते हुए छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) ने इसका निदान करते हुए नई वेबसाइट तैयार की है।