फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: धमतरी में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ पूरा, मतदाताओं में देखने को मिला उत्साह

Mon, 17 Feb 2025 08:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत सोमवार को धमतरी और मगरलोड जनपद पंचायत क्षेत्र में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। सुबह से ही ग्रामीणों में वोटिंग को लेकर उत्साह देखने को मिला और मतदान केंद्रों में लंबी कतारें लगी रहीं। 
विज्ञापन
मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत सोमवार को धमतरी और मगरलोड जनपद पंचायत क्षेत्र में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। सुबह से ही ग्रामीणों में वोटिंग को लेकर उत्साह देखने को मिला और मतदान केंद्रों में लंबी कतारें लगी रहीं। जिले के अधिकांश मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। मतदाताओं ने पंचायत चुनाव में चार अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर पर अपना मत अंकित किया। पंच के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र पर वोट डाले गए।

विज्ञापन


धमतरी जनपद पंचायत में 72.50 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें कुल एक लाख 7 हजार 54 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 52 हजार 231 पुरुष मतदाता और 54 हजार 823 महिला मतदाता शामिल हैं। धमतरी जनपद पंचायत में पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने वोटिंग अधिक की। जनपद पंचायत धमतरी में 243 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। जनपद पंचायत धमतरी में बिरेतरा ग्राम पंचायत में  सरपंच का चुनाव निर्विरोध हुआ है। आज धमतरी जनपद की 93 ग्राम पंचायत में सरपंच के लिए 320 प्रत्याशियों, पंचों के लिए 1420 प्रत्याशियों, 25 जनपद सदस्यों के लिए 60 प्रत्याशियों और 4 जिला पंचायत सदस्यों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मगरलोड जनपद पंचायत में 86 प्रतिशत मतदान हुआ। मगरलोड जनपद पंचायत में 91 हजार 462 मतदाता हैं, जिसमें 46 हजार 232 महिला और 45 हजार 230 पुरुष मतदान शामिल हैं। जिले के मगरलोड जनपद पंचायत में आज 163 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। मगरलोड जनपद पंचायत में 63 सरपंचों के लिए 270 प्रत्याशी निर्वाचन लड़ रहे हैं। वहीं, 571 पंच पदों के लिए 1268 और 23 जनपद सदस्यों के लिए 67 तथा 3 जिला पंचायत सदस्यों के लिए नौ प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। मगरलोड जनपद में दो ग्राम पंचायतों के निर्विरोध सरपंच चुने गए हैं, जबकि एक ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए कोई नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। कलेक्टर नम्रता गांधी ने जिले की मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीरता दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें