फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनेंद्रगढ़: स्कूल के फंक्शन में शराब पीकर पहुंचा प्राचार्य, मंच से करने लगा शायरी, गार्ड ने पकड़कर निकाला बाहर

Thu, 23 Feb 2023 01:16 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़

सार

मनेंद्रगढ़ के देवगढ़ हाईस्कूल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्राचार्य मंच पर जा खड़ा हुआ। काफी देर की मशक्कत के बाद गार्ड ने किसी तरह समझाकर प्राचार्य को प्रांगण से बाहर निकाला।
विज्ञापन
गार्ड ने किसी तरह समझाकर प्राचार्य को प्रांगण से बाहर निकाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनेंद्रगढ़ के देवगढ़ हाईस्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में स्कूल का प्राचार्य शराब पीकर पहुंच गया। इसदौरान मंच पर माइक लेकर वह बच्चों को शायरी सुनाने लगा। मंच पर प्राचार्य की जुबान लड़खड़ाते और डगमगाते कदम देखकर स्कूल का स्टॉफ और बच्चे अचंभित हो गए। जिसके बाद स्कूल के गार्ड ने मंच से जबरन उतारकर प्राचार्य को प्रांगण से बाहर निकाला। पूरे घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि, शराबी शिक्षकों का स्कूल में शराब पीकर आना मनेंद्रगढ़ जिले के लिए आम बात हो गई है। इससे पूर्व में भी कई बार ग्रामीणों एवं सरपंचों के द्वारा  शिकायत की गई लेकिन, ठोस कार्रवाई नहीं हुई है जिससे शराबी शिक्षकों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। वार्षिकोत्सव समारोह में स्कूल के प्राचार्य के द्वारा स्टेज में शराब पीकर आना और अभद्रता करना बच्चों में बुरा असर डाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें