राययगढ़ जिले में जंगल में लकड़ी लेने गए एक ग्रामीण पर जंगली सुअर ने हमला करके उसे घायल कर दिया है। घायल ग्रामीण को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खरसिया थाना क्षेत्र में लकड़ी लेने जंगल गए एक ग्रामीण पर जंगली सुअर ने हमला करके उसे घायल कर दिया है। घायल को उपचार के लिये मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुरूवार की सुबह खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झीटीपाली गांव का रहने वाला श्याम डनसेना (52) अपने साथियों के साथ जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया हुआ था। गांव के ग्रामीण जब जंगल में लकड़ी इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान झाडियों से निकलकर एक जंगली सुअर से उस पर अचानक हमला कर दिया, जिससे श्याम के चेहरे के अलावा पैर में चोट लगी।
घायल ग्रामीण को पहले उपचार के लिये खरसिया सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जंगली सुअर के हमले से ग्रामीण के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने घायल को तत्कालिक सहायता राशि दी। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू की।