जांजगीर-चांपा जिले में लंबे समय से धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी जितेंद्र बिषे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चिटफंड कंपनी के नाम पर ग्रामीणों को दोगुनी-तिगुनी रकम का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। चिटफंड कंपनी विनायक होम्स रियल स्टेट कंपनी के संचालक आरोपी जितेंद्र बिषे एवं उसके अन्य साथियों ने लोगों को विशेष ऑफर योजना का प्रलोभन देकर निवेशकों से लगभग आठ लाख 33 हजार पचास रूपये का धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन
चांपा थाने में वर्ष 2021 में धारा 420,34 भादवि ईनामी चिट फण्ड एवं धन परिचालन स्कीम की धारा 3,4,5 एवं छ.ग. निक्षेपको का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 6,10 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी पहले से जिला जेल जशपुर में अन्य धोखाधड़ी के मामलों में निरुद्ध था। माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे प्रोडक्शन वारंट के जरिए जांजगीर लाया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
आरोपी ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर ग्रामीणों से कहा कि रुपये जमा करें उन्हों दो-तीन गुना ज्यादा लाभ देगा। इसके बाद लाखों रुपये की धोखधाड़ी करके फरार हो गया। इस मामले में अन्य डायरेक्टर पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।