फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर-रामानुजगंज: 10 मिनट तक भालुओं से बचने का प्रयास करता रहा ग्रामीण, हमले में गंभीर रूप से हुआ घायल

Fri, 29 Aug 2025 09:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलरामपुर रामानुजगंज आज सुबह 6 बजे के करीब ग्राम पस्ता के तुरिया पारा में रहने वाले ग्रामीण जैसे ही घर से बाहर निकले इसी दौरान पहले से वहां मौजूद दो भालू के बच्चे एवं एक मादा भालू के द्वारा ग्रामीण पर बुरी तरह से हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण के चिल्लाने के बाद आसपास से काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसके बाद भालू को भगाया गया। स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल घायल ग्रामीण को जिला चिकित्सालय बलरामपुर भेजा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आज सुबह 6 बजे के करीब चरण नाग उम्र 60 वर्ष अपने घर के बाहर जैसे ही निकला तभी दो भालू के बच्चे एवं 1 मादा भालू के द्वारा हमला कर दिया गया। जिससे घायल हो गए एवं चिल्लान लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि चरण करीब 10 मिनट तक भालुओं से बचने का प्रयास करता रहा, परंतु इस दौरान भालू के द्वारा बुरी तरह से चरण को घायल कर दिया। उसे पैर और सिर में काफी गंभीर चोटें आई हैं। काफी संख्या में स्थानीय लोगों के द्वारा एकत्रित होने के बाद भालू बीच बस्ती होते दुर्गा मंडप होते परती गांव की ओर भाग गया। 

घायल ग्रामीण को रोजगार सहायक संजय यादव, अरुण गुप्ता,उपेंद्र गुप्ता, एकांत यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने तत्काल निजी वाहन से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। घटना के बाद ग्रामीण के चिल्लाने के बाद तत्काल स्थानीय लोग जुट गए जिससे ग्रामीण की जान बची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें