फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 29 Jan 2025 10:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अधेड़ ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ग्राम पंडरीमहुआ निवासी जगरू (45) पुत्र दीनाराम बैगा की लाश आज शाम धरमजयगढ़ क्षेत्र के दुर्गापुर कॉलोनी के पास स्थित एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकती मिली। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। 

बताया जा रहा है कि जगरू मजदूरी का काम करता था। बीते कुछ समय से किसी अज्ञात कारणों से परेशान रहता था। इसी के तहत अज्ञात कारणवश उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल पर किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे यह पता नहीं चल सका है कि मृतक ने आखिरकार किन कारणों से तंग आकर आत्मधाती का यह कदम उठाया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें