फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के हमले से दहला गांव: दो मकान तोड़े, फसल चौपट, अंधेरे में गुजारनी पड़ी रात, वन विभाग सतर्क

Tue, 30 Sep 2025 11:24 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

पसान रेंज में दंतैल हाथियों का झुंड लगातार उत्पात मचा रहा है। पिछले एक सप्ताह से तनेरा गांव के आसपास डेरा डाले इन हाथियों ने गौरेला डांड़ बस्ती में दो मकान तोड़ डाले और राशन, बर्तन और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
हाथियों के हमले से दहला गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के कोरबी चोटिया वन मंडल कटघोरा के पसान रेंज में दंतैल हाथियों का झुंड लगातार उत्पात मचा रहा है। पिछले एक सप्ताह से तनेरा गांव के आसपास डेरा डाले इन हाथियों ने गौरेला डांड़ बस्ती में दो मकान तोड़ डाले और राशन, बर्तन और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि रातभर उन्हें डर के साये में छिपकर गुजारना पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पिछले 10 साल से स्ट्रीट लाइट बंद हैं। बिजली के तार काटकर ले जाने के बाद अब तक विभाग ने सुधार नहीं किया है। सामुदायिक भवन भी अधूरा पड़ा है, जिससे सुरक्षित ठिकाना न मिलने के कारण लोग हाथियों के आने पर इधर-उधर छिपने को मजबूर हैं। जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ग्रामीण असुरक्षित हैं।

कुदमुरा में फसल चौपट
इधर वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में भी दंतैल हाथियों ने किसानों की फसल रौंदकर नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है। वन परिक्षेत्र अधिकारी मनीष सिंह ने ग्रामीणों को जल्द ही टॉर्च उपलब्ध कराने और मुआवजा प्रकरण तैयार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


वन विभाग की मुनादी
गांव में वन विभाग की टीम ने बैठक कर ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सरवन कुमार मरपची, परिक्षेत्र सहायक अयोध्या प्रसाद सोनी, वन रक्षक रामकुमार निषाद समेत अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें