फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: एक्टिवा पर स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने की नाबालिग समेत पांच युवकों पर कार्रवाई, दी चेतावनी

Tue, 30 Sep 2025 12:20 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में नीले रंग की एक्टिवा पर सवार पांच युवक बिना हेलमेट के खतरनाक स्टंट करते नजर आए। वीडियो में रात के समय मुख्य राजमार्ग पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने की नाबालिग समेत पांच युवकों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में शहर में लापरवाह बाइक स्टंटबाजी पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में नीले रंग की एक्टिवा पर सवार पांच युवक बिना हेलमेट के खतरनाक स्टंट करते नजर आए। वीडियो में रात के समय मुख्य राजमार्ग पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई थी।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में थाना कोतवाली बीजापुर और यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। दिनांक 29 सितंबर 2025 की देर शाम चार युवकों, एक नाबालिग और वाहन मालिक को हिरासत में लिया गया। सभी के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस की चेतावनी
  • स्टंट करने की ललक में अपनी और दूसरों की जान से खिलवाड़ न करें।
  • हेलमेट न पहनना और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी घातक लापरवाही है।
  • सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए जोखिम उठाना न सिर्फ कानून की अवहेलना है, बल्कि परिवार और समाज की चिंता से खिलवाड़ है।
  • सड़कें स्टंट के लिए नहीं, सुरक्षित यातायात के लिए हैं।
  • पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें