फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: रायगढ़ के घोघरा डैम में 42 जंगली हाथियों का नहाते हुए वीडियो वायरल, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

Fri, 09 May 2025 06:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में 184 जंगली हाथियों के विचरण के बीच 42 हाथियों का दल घोघरा डैम में नहाते ड्रोन कैमरे में कैद हुआ। हाथी मित्र दल ने ग्रामीणों को जंगल में तेंदुपत्ता तोड़ने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
घोघरा डैम में नहाते हुए हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज अंतर्गत सिंघीझाप परिसर में घोघरा डैम में जंगली हाथियों के नहाने का एक वीडियो सामने आया है। धरमजयगढ़ वन मंडल में जंगली हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए वन विभाग और हाथी मित्र दल के सदस्यों ने ग्रामीणों को तेंदुपत्ता तोड़ने जंगल जाने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल में वर्तमान में 184 जंगली हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं, जिनमें 49 नर, 95 मादा और 40 शावक शामिल हैं। शुक्रवार शाम छाल रेंज के सिंघीझाप परिसर के कक्ष क्रमांक 502 (आरएफ) में 42 जंगली हाथियों का दल घोघरा डैम में नहाते हुए हाथी मित्र दल ने ड्रोन कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथी मित्र दल के सदस्यों ने बताया कि यह दल लामीखार, सिंघीझाप, देउरमाल और कोशलपुर की ओर जा सकता है। इसके मद्देनजर इन गांवों के ग्रामीणों से सतर्क रहने और तेंदुपत्ता तोड़ने जंगल न जाने की अपील की गई है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें