मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महासमुंद के जिला अस्पताल में किडनी पीड़ितों से मुलाकात की और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वे जिला पंचायत में समीक्षा बैठक लेंगे और सुशासन तिहार की जानकारी साझा करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद पहुंचे। मचेवा हेलीपैड पर प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक राजू सिन्हा, भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम साय का स्वागत किया।
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने किडनी पीड़ित मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्रबंधन से जानकारी प्राप्त की। जिला अस्पताल के दौरे के बाद मुख्यमंत्री जिला पंचायत के लिए रवाना होंगे। जिला पंचायत सभाकक्ष में वे सभी विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से मुलाकात कर सुशासन तिहार की जानकारी साझा करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिला पंचायत के सभाकक्ष में तीन जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें महासमुंद, गरियाबंद और बलौदाबाजार शामिल है। सुशासन तिहार में मिले आवेदनों के निराकरण के साथ-साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।