जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार के खिलाफ विहिप और बजरंग दल ने जगदलपुर में आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध जताया। शहीद स्मारक में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग की गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार के खिलाफ विहिप और बजरंग दल ने जगदलपुर में आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध जताया। शहीद स्मारक में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग की गई।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने जगदलपुर के गोल बाजार चौक में आतंकवाद का पुतला दहन किया। इसके बाद शहीद स्मारक में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विहिप प्रांत उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत ने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर हिंदुओं की लक्षित हत्या की, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कड़ा निर्णय लेने की मांग की, ताकि हिंदू अपने देश में निडर होकर रह सकें।
विज्ञापन
इस अवसर पर विहिप प्रांत उपाध्यक्ष शिशुपाल राजपूत, विभाग मंत्री रवि ब्रह्माचारी, जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू, जिला सहमंत्री होमेश राठौर, जिला गौरक्षा प्रमुख विष्णु ठाकुर, सेवा विभाग प्रमुख अनिल अग्रवाल, पूर्व जिला संयोजक घनश्याम नाग, नगर अध्यक्ष पवन राजपूत, नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, साप्ताहिक मिलन प्रमुख योगेश रैली, सुंदर, पवन, जसवंत सहित कई गणमान्य नागरिक और बजरंग दल के सदस्य उपस्थित थे।