छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के कुडेली गांव में बारातियों से भरी एक पिकअप वैन पलट गई। हादसे में 20-22 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकांश बच्चे बताए जा रहे है। घटना शुक्रवार की है।
जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के पवनपुर गांव से आ रही बारातियों से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।