फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद से परेशान सीआरपीएफ के जवान ने दी 'पान सिंह तोमर' बनने की धमकी

Tue, 08 Oct 2019 07:02 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
विज्ञापन
सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कॉन्स्टेबल ने वीडियो में कथित तौर पर धमकी दी है कि अगर उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में उसके खेत के मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वह सैनिक से बागी बने 'पान सिंह तोमर' का रास्ता अपना लेगा। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में सुकमा में तैनात सीआरपीएफ की 74 बटालियन के कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके चाचा ने हाथरस में उनके खेत पर कब्जा कर लिया है और उसने परिजनों का उत्पीड़न किया है। 

उसने कहा कि मेरे दोनों भाईयों और भाभी को प्रताड़ित किया गया है और एक भाई अभी भी लापता है। प्रमोद ने कहा, 'अगर मैं देश के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार हूं तो अपने भाईयों के लिए मैं पान सिंह तोमर भी बन सकता हूं।'
विज्ञापन


प्रमोद ने कहा, मेरे सीओ ने सहायता करने का आश्वासन दिया है और उन्होंने हाथरस के डीएम को इसके लिए पत्र भी लिखा है। जमीन कब्जाने वाले शिव दयाल सिंह से पुलिस संपर्क कर रही है। प्रमोद ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच करवाने की अपील की। 

उसने घर न जा पाने की विवशता का हवाला देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी सहायता का अनुरोध किया। प्रमोद का कहना है कि उसका परिवार उस जमीन पर 50 साल से भी ज्यादा समय से खेती कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें