फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा- बीजेपी के राम और कांग्रेस के राम में अंतर 

Sat, 05 Oct 2019 06:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
Chhattisgarh minister Ravindra Choubey - फोटो : ANI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में भगवान राम को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भगवान राम को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राम और हमारे राम में अंतर है।
विज्ञापन


रविंद्र चौबे ने कहा कि हमारे राम का मतलब शबरी के राम हैं, निषाद के राम हैं, वनवासियों के राम हैं, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हैं, लेकिन भाजपा के लिए राम का मतलब क्या है? रामशिला पूजन के बहाने वोट हासिल करना, मॉब लिंचिंग के नाम पर चोट करने के लिए राम की तस्वीर?




रविंद्र चौबे कांग्रेस की ओर से होने वाले कार्यक्रम 'कौशल्या के राम' को लेकर भाजपा के आरोपों के बाद जवाब दे रहे थे। भाजपा की ओर से इस कार्यक्रम को लेकर कहा गया था कि कांग्रेस रामलीला के बहाने वोट बैंक बनाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें