मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की विशेष पर्यटन परियोजनाओं, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र से सहयोग की अपेक्षा जताई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में पर्यटन विकास की संभावनाओं, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण जैसे मुद्दों पर विस्तृत और रचनात्मक बातचीत हुई।
विज्ञापन
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की विशेष पर्यटन परियोजनाओं, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र से सहयोग की अपेक्षा जताई। वहीं केंद्रीय मंत्री ने भी राज्य में पर्यटन के उभरते आयामों को सराहते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री ने गजेन्द्र सिंह शेखावत का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें राजकीय गमछा, बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक और बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे।