फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: नया साल मनाकर लौट रहे दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Thu, 01 Jan 2026 03:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभनपुर के पास इंडियन ढाबा के करीब बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और आसपास अफरा–तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे दो युवकों को रायपुर–धमतरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसे का सामना करना पड़ा। राखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभनपुर के पास इंडियन ढाबा के करीब बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और आसपास अफरा–तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक कार्तिक मरकाम और दिपांशु शर्मा नए साल की पार्टी के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार्तिक मरकाम की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दिपांशु शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे से पहले दोनों ने स्नैपचैट पर परिजनों को घर लौटने की जानकारी दी थी और उनका आखिरी वीडियो भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया और घायल का उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें