कोरबा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 जनवरी को कोरबा प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वे टीपीनगर स्थित जिले के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे। सर्वमंगला माता का दर्शन करेंगे। उनके प्रवास को देखते हुए सभा में आने वाले लोंगो की सुविधाओं के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।
प्रतिबंधित मार्ग
सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड से इंदिरागांधी स्टेडियम से होते हुए राताखार बाईपास से होकर सर्वमंगला मंदिर तक वीआईपी के मूवमेंट होने के कारण उक्त मार्ग आम यातायात के लिए प्रतिबंधित होगा।
भारी वाहन प्रतिबंधित
वीआईपीपी कार्यक्रम की वजह से कुसमुंडा -दीपिका-उरगा-दरी-बालको मानिकपुर की ओर से कोरबा शहर को क्रॉस कर अपने गंतव्य को जाने वाले वाहनों का शहर में एंट्री प्रतिबंधित किया गया है।