Amit Shah Chhattisgarh visit:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे आज रविवार 22 जून को रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राज्य की फॉरेंसिक लैब की ऑनलाइन आधारशिला रखेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ एवं पडोसी राज्यों के डीजीपी/एडीजीपी के साथ नक्सल मामले को लेकर बैठक लेंगे। इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के एक शिविर का दौरा करेंगे। भारतीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सल रणनीति पर चर्चा करेंगे। वहीं ग्रामीण अंचल में जाकर अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ संवाद भी करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस दौरान नक्सलियों के लगाये आईईडी विस्फोट में बलिदान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे। बता दें कि 9 जून को गिरपूंजे सुकमा जिले में नक्सलियों के लगाए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर बलिदान हो गए थे।
उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने नवा रायपुर में एनएफएसयू के लिए 40 एकड़ जमीन आवंटित की है, जिसे केंद्र की तरफ से लगभग चार सौ करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। राज्य फॉरेंसिक लैब एनएफएसयू के करीब ही छह से सात एकड़ भूमि पर स्थापित की जाएगी।
यहां देखें केंद्रीय गृहमंत्री शाह के कार्यक्रमों का शेड्यूल- 22 जून रविवार
कार्यक्रम - 1
- नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) और सेन्ट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (सीएफएसएल) के रायपुर परिसर का शिलान्यास एवं NFSU रायपुर के अस्थाई परिसर का ई-उद्घाटन
- समय: दोपहर 02:00 बजे
- स्थान: सेक्टर -2, नवा रायपुर
कार्यक्रम 2
- छत्तीसगढ़ एवं पडौसी राज्यों के डीजीपी/एडीजीपी के साथ सुरक्षा संबधित बैठक
- समय: दोपहर 03:45 बजे
- स्थान: होटल मेफेयर, नवा रायपुर
कार्यक्रम 3
- वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा की समीक्षा बैठक
- समय: शाम 06:15 बजे
- स्थान: होटल मेफेयर, नवा रायपुर
23 जून सोमवार -
कार्यक्रम 1
- अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ संवाद
- समय: दोपहर 12:00 बजे
- स्थान: अबूझमाड़, नारायणपुर
कार्यक्रम 2
- बीएसएफ के जवानों के साथ संवाद
- समय: दोपहर 01:15 बजे
- स्थान: BSF कैंप, इरकभट्टी, नारायणपुर