फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर पहुंचे राजनाथ सिंह: एयरपोर्ट पर रमन ने की अगवानी, प्रदेश के सियासत पर हुई चर्चा, अरुण साव भी रहे मौजूद

Sat, 01 Jul 2023 01:59 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ भाजपा के सीनियर नेताओं ने आज दोपहर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचकर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अगवानी की।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का माना एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने की अगवानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ भाजपा के सीनियर नेताओं ने आज दोपहर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचकर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अगवानी की। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और अन्य बीजेपी नेता मौजूद रहे।  केंद्रीय रक्षामंत्री में बीजेपी नेताओं से कुछ देर तक प्रदेश की सियासत पर चर्चा की। 

विज्ञापन




विज्ञापन


इसके बाद केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रायपुर से बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से कांकेर के लिए रवाना हो गए। कांकेर पहुंचने के बाद सर्किट हाउस में कुछ देर आराम करेंगे। दोपहर 2:30 बजे मेला भाटा ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांकेर में रक्षामंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच रक्षामंत्री आमजनता को संबोधित करेंगे। रक्षामंत्री सबसे पहले पद्मश्री अजय मंडावी से मुलाकात करेंगे। उसके बाद नरहरदेव मैदान में मोदी सरकार के 9 साल के विकास कार्यों के बारे में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन




इसके पूर्व कल कल बिलासा देवी केंवट हवाईअड्डा चकरभाठा बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा को संबोधित किया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें