फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत प्राथमिक शाला गोगांव को मिले सात नए शिक्षक

Fri, 20 Jun 2025 03:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर जिले की शासकीय प्राथमिक शाला गोगांव में 7 नए शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। पहले की तुलना में अब इस विद्यालय में कुल 17 शिक्षक हो गए हैं, जिससे 421 विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत प्राथमिक शाला गोगांव को मिले 7 नए शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में नए शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है।
विज्ञापन


इसी क्रम में रायपुर जिले की शासकीय प्राथमिक शाला गोगांव में 7 नए शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। पहले की तुलना में अब इस विद्यालय में कुल 17 शिक्षक हो गए हैं, जिससे 421 विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। अब छात्र-शिक्षक अनुपात बेहतर हो गया है, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी को व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन और गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल पा रही है।

युक्तियुक्तकरण के तहत जिले के अतिशेष शिक्षकों को काउंसलिंग के माध्यम से आवश्यकतानुसार विभिन्न विद्यालयों में पदस्थ किया गया है। इसका सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


शाला के प्रभारी जीवराखन साहू ने बताया कि युक्तियुक्तकरण से पूर्व यहां 10 शिक्षक थे तथा विद्यार्थियों की संख्या 488 थी। सभी बच्चों को समुचित रूप से ध्यान देने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब युक्तियुक्तकरण के बाद 17 शिक्षक हो गए हैं। अब 30 से 35 बच्चों का एक बैच बनाकर विद्यार्थियों को अधिक समय तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे पा रहे हैं। पालकों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इस पहल पर प्रसन्नता जताई है। अब बच्चे पहले से अधिक उत्साह के साथ स्कूल आ रहे हैं और पढ़ाई में रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें