फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: रायगढ़ में मेला देखकर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक मौत और एक घायल

Thu, 17 Oct 2024 05:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में मेला देखकर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को भी काफी चोट आई है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।
 
विज्ञापन
हादसे के बाद परिजनों ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में मेला देखकर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को भी काफी चोट आई है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करमागढ़ में शरद पूर्णिमा के अवसर पर मानकामेश्वरी देवी मंदिर में भव्य मेले का आयोजन होता है। जहां आसपास के दो दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों के अलावा ओडिशा राज्य से भी लोग यहां पहुंचते है। तमनार थाना क्षेत्र के लमडांड खुरूसलेंगा निवासी नरेंद्र टोप्पो व राम कुमार टोप्पो करमागढ़ से मेला देखकर वापस अपने घर जा रहे थे। 

बाइक सवार दोनों युवक ओडिशा बॉर्डर के पास स्थित पेट्रोल पंप के नीचे धौराभांठा रोड के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे की तरफ से आ रहे ट्रेलर वाहन क्रमांक ओडी 16 एल 5381 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दोनों युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में नरेंद्र टोप्पो का बायां हांथ व दायां पैर व गुप्तांग एवं राम कुमार टोप्पो का बांया पैर में गंभीर चोंट पहुंचा था, जिसके बाद दोनों को उपचार के लिये रायपुर रेफर किया गया था। उपचार के दौरान नरेंद्र टोप्पो की मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने किया चक्काजाम
बीती रात हुई इस घटना में एक युवक की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर घटना स्थल पहुंचकर मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही तमनार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है।
 
वाहनों की लगी लंबी कतार
ट्रेलर की चपेट में आकर जहां एक युवक की मौत हो जाने और दूसरे युवक के पैर में गंभीर चोट आने के बाद घटना स्थल पर चक्काजाम होनें की वजह से तमनार से ओडिसा मार्ग में चलने वाले समस्त भारी वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए हैं और कई किलोमीटर दूर तक लंबा जाम लग गया है। जिससे तमनार थाना क्षेत्र में स्थित कंपनियों में कोयला के अलावा अन्य सामानों का परिवहन पूरी तरह ठप्प हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें