फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में हादसा: दो दोस्तों को हाईवा वाहन ने कुचला, मौके पर मौत; दुकान का सामान लेने जा रहे थे दोनों

Thu, 13 Feb 2025 05:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में राखड़ से भरे हाईवा वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
हाईवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांपा थाना क्षेत्र के बाईपास सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्कूटी में सवार दो दोस्तों की मौत हुई है। राखड़ से भरे हाईवा वाहन ने दोनों को कुचल दिया। दोनों दोस्त सामान लेने के लिए चांपा आ रहे थे। घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, बाराद्वार थाना क्षेत्र के पलाड़ीखुर्द के रहने वाले रविंद्र बरेठ (24) गांव में मोबाइल दुकान चलते थे। वहीं, संतोष बरेठ (25) की कपड़ा की दुकान है। दोनों एक स्कूटी से चांपा सामान लेने आ रहे थे। चांपा के बाईपास सड़क ऑक्सीजन प्लांट के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार हाईवा वाहन जिसमें राखड़ लोड चांपा की ओर जा रहा था। हाईवा वाहन से ओवर टेक करते समय हाईवा वाहन के चक्के की चपेट में आने से दोनों के सिर कुचला गए और मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद से हाईवा वाहन को लेकर चालक कुछ दूर के बाद छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हाईवा वाहन को जब्त किया गया है और चालक की तलाश जारी है। चांपा थाने में परिजनों के कथन के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें