फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: अज्ञात वाहन ने मिचनार घूमने जा रहे दो युवकों को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की

Thu, 26 Dec 2024 01:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में दो मिचनार घूमने जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं, अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया।
 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहंडीगुड़ा स्थित मिचनार घूमने के लिए जा रहे दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना का पता चलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जानकारी लगते ही परिजनों का अस्पताल में आना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शहर के आठ-नौ युवक बुधवार को लोहंडीगुड़ा स्थित मिचनार घूमने के लिए अपनी बाइक और स्कूटी से निकले थे। मिचनार से पहले ही एक अज्ञात वाहन ने अमन और याकूब की स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों के सिर में चोट लग गई। उन्हें इलाज के लिए मेकाज ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी लगते ही परिजनों के साथ ही दोस्त और रिश्तेदार मेकाज पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शहर के विद्या ज्योति स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें