फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर रामानुजगंज: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर घायल

Thu, 25 Dec 2025 06:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज में  आज दोपहर करीब 3:00 बजे सनवाल क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज में  आज दोपहर करीब 3:00 बजे सनवाल क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वाड्रफनगर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सनवाल के तीन युवक बाइक से डिंडो की ओर से सनवाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डिंडो हाई स्कूल के सामने,विमलापुरम–सनवाल मार्ग  से आ रहे एक ट्रैक्टर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटनास्थल पर सड़क के एक ओर रेत व गिट्टी तथा दूसरी ओर धान का पुवाल रखा होने के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि हेलमेट के भी टुकड़े-टुकड़े हो गए थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी समय मार्ग से गुजर रहे भाजपा नेता कृपाल कुशवाहा ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायलों को पिकअप वाहन से तत्काल वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था बनाईअस्पताल में चिकित्सकों ने सुखलेश (उम्र 21 वर्ष) एवं राजनाथ (उम्र 30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल शंख लाल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शंख लाल हैदराबाद में मजदूरी करता था और हाल ही में गांव लौट रहा था। वह बस से उतरने के बाद मुरुकोल से दोनों मृतकों के साथ बाइक पर सवार होकर सनवाल जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। तीनों युवक ग्राम सनवाल के निवासी थे।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें