ओडिशा में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। उड़ीसा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सीआरपीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नक्सली कमांडर गणेश उईके को मुठभेड़ में मार गिराया है।
ओडिशा में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सीआरपीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नक्सली कमांडर गणेश उईके को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह कार्रवाई कंधमाल जिले के गंजम जिले से लगे राम्पा के जंगल क्षेत्र में की गई।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से दो महिला नक्सलियों समेत कुल चार नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि किसी अन्य नक्सली की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके।
इस पूरे ऑपरेशन की ओडिशा पुलिस के डीआईजी अखिलेश्वर सिंह लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है और इससे क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।