फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी सजा?: गरियाबंद में सहेली के गुप्तांग में डाला मिर्च पाउडर...सीने पर चढ़कर किया वार; इस बात से थीं खफा

Wed, 04 Feb 2026 04:35 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद

सार

गरियाबंद जिले के गरीबा गांव में चरित्र पर टिप्पणी के विवाद में दो महिलाओं ने अपनी सहेली की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
चरित्र टिप्पणी को लेकर गरियाबंद में हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरियाबंद के थाना शोभा क्षेत्र के ग्राम गरीबा में बदले की आग ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। चरित्र पर कीचड़ उछालने के आरोप में दो महिलाओं ने अपनी ही सहेली की ऐसी नृशंस हत्या कर दी कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सुगतिन नेताम (36 वर्ष) और ईतवारिन बाई (46 वर्ष) का कहना था कि सुमित्रा नेताम (37) गांव में उनके बारे में अपमानजनक बातें फैला रही थी। इसी रंजिश में दोनों आरोपी सुमित्रा के घर पहुंचीं। वहां पहले उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। गुप्तांग में लाल मिर्च और अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे तड़पाया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके सीने पर चढ़कर डंडों, लात-घूंसों से तब तक हमला किया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र की है, इसलिए पुलिस ने सतर्कता के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें