फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 बाइक-स्कूटी बरामद; दो आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2026 07:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और विधि के साथ संघर्षरत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और विधि के साथ संघर्षरत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पांच दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अभनपुर थाना क्षेत्र से चार और राखी थाना क्षेत्र से एक दोपहिया वाहन चोरी की थी। मामले में अभनपुर और राखी थानों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब अभनपुर निवासी रोशन साहू ने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 14 मार्च 2026 को शनिचरी बाजार में सब्जी खरीदने के दौरान अज्ञात चोर उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर आकाश लहरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने संदीप कुमार सिंह और एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई पांच दोपहिया वाहन बरामद कर ली। इनमें तीन एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा और एक लियो मोटरसाइकिल शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश लहरे (20 वर्ष) और संदीप कुमार सिंह (18 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम खोला, अभनपुर के रूप में हुई है। मामले में एक विधि के साथ संघर्षरत नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें