फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: अवैध उत्खनन से बने तालाब में डूबने से दो छात्रों की मौत, मध्यान्ह भोजन के बाद से थे लापता

Thu, 23 Mar 2023 11:53 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में दो मासूमों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। दोनों छात्र तुलसी गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते थे। वहीं अवैध उत्खनन से बने तालाब में दोनों की लाश तैरती हुई पाई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में दो मासूमों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। दोनों छात्र तुलसी गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते थे। वहीं अवैध उत्खनन से बने तालाब में दोनों की लाश तैरती हुई पाई गई है। मृतक छात्रों का नाम गगन यादव और यश यादव है, और दोनों की उम्र 6 साल थी। पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कल स्कूल में दोनों बच्चों ने मध्यान्ह भोजन किया था। इसके बाद से दोनों लापता थे।
विज्ञापन


दोनों के गायब होने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। सभी ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन उनकी तलाश नहीं हो सकी। अब तालाब में उनकी लाश मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। छात्रों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि जिस तालाब में छात्रों की लाश मिली है, वो अवैध उत्खनन कर बनाया गया है। फिलहाल पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें